अर्थ : मन का वह भाव जो किसी नई, विलक्षण या असाधारण बात को देखने, सुनने या ध्यान में आने से उत्पन्न होता है।
उदाहरण :
आश्चर्य की बात यह है कि इतनी बड़ी ख़बर सुनकर भी उन्होनें कोई प्रतिक्रिया नहीं की।
पर्यायवाची : अचंभव, अचंभा, अचंभो, अचंभौ, अचम्भव, अचम्भा, अचम्भो, अचम्भौ, अचरज, आचरज, आश्चर्य, इचरज, तअज्जुब, ताज़्जुब, ताज्जुब, विस्मय, हैरत, हैरानी
अर्थ : मन का वह भाव या अवस्था जो किसी प्रिय या अभीष्ट वस्तु के प्राप्त होने या कोई अच्छा और शुभ कार्य होने पर होता है।
उदाहरण :
उसका जीवन आनंद में बीत रहा है।
पर्यायवाची : अनंद, अनन्द, अभीमोद, अमोद, अवन, आनंद, आनन्द, आमोद, आह्लाद, उल्लास, ख़ुशी, खुशी, जशन, जश्न, तोष, प्रमोद, प्रसन्नता, प्रहर्ष, प्रहर्षण, प्रेम, मज़ा, मजा, मुदिता, मोद, वासंतिकता, वासन्तिकता, विलास, समुल्लास, सरूर, सुरूर, हर्ष, हर्षोल्लास
अर्थ : मन बहलाने वाली बात।
उदाहरण :
वह सबसे हँसी-मज़ाक़ करते रहता है।
पर्यायवाची : अभिहास, केलि, खिलवाड़, खेलवाड़, चुहल, ठट्ठा, ठिठोली, तफरीह, तफ़रीह, दिल्लगी, निधुवन, परिहास, प्रहसन, मज़ाक़, मजाक, मसखरी, मसख़री, मस्खरी, मस्ख़री, विनोद, विनोदोक्ति, हँसी, हँसी मज़ाक़, हँसी मजाक, हँसी-मज़ाक़, हँसी-मजाक, हंसी मज़ाक़, हंसी मजाक, हंसी-मज़ाक़, हंसी-मजाक, हास-परिहास, हास्य, हास्य-परिहास